सीएम शिवराज ने बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज खोलने का किया बड़ा एलान

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लोगों से कहा है कि जो वादा किया वो निभाया.

सीएम ने लिखा- जो वादा किया, वो निभाया!  मैंने वचन दिया था कि बैतूल, पन्ना और कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे और आज आपको यह बताते हुए मुझे आनंद हो रहा है कि तीनों जिलों में 100 एम.बी.बी.एस. सीट प्रवेश क्षमता के चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु राज्य शासन ने सिद्धांत: निर्णय ले लिया है.

उन्होंने लिखा- मेरा प्रदेश उन्नति के पथ पर अविराम आगे बढ़े और नागरिकों का जीवन सुखद एवं सरल हो, यही मेरा प्रयास है, यही मेरा संकल्प है.

आज निर्वाचन आयोग करेगा तारीखों का एलान
बता दें निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा. निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा.

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा. इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

सफलता की कहानी  उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…

24 minutes ago
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता  कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…

42 minutes ago
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव मुख्य सचिव…

44 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना पुस्तक का किया विमोचन…

55 minutes ago
नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

1 hour ago