सीहोर में CM शिवराज बोले एमपी में बन रहा सीएम राइज स्कूल, बच्चों को लेने आएंगी बसें

सीहोर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा इलेक्शन कमीशन कभी भी कर सकती है. इससे पहले प्रदेश के दोनों प्रमुख पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. यहां बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है.

बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं की जो लिस्ट है इसमें शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद सिंह पटेल जैसे नाम शामिल है. हालांकि अभी भी सीएम की चेहरे की घोषणा नहीं की है. इसके लिए कांग्रेस भी चुटकी लेने में कोई मौका नहीं छोड़ती है. बीजेपी के सभी नेता लगातार कहीं ना कहीं अपना कार्यक्रम कर रहे हैं. वहीं सीएम शिवराज भी इसमें कहीं पीछे नहीं है.

क्या कहा सीम शिवराज ने
सीहोर में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हर गांव में एक हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल है. अब मैं सीएम राइज स्कूल बना रहा हूं. प्रत्येक स्कूल की लागत लगभग 40 करोड़ रुपये है. यह सभी गांव में नहीं बनाया जाएगा.  फिलहाल चार जगहों पर बन रहा है. निजी स्कूलों की तरह ही आसपास के इलाकों से बच्चों को लेने के लिए बसें आएंगी. स्कूलों में प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, मैदान और स्मार्ट क्लास होंगी.

भैया, मामा की आवाज आ रही थी'
सीएम शिवराज आज कल अपने हर कार्यक्रम में भावुक नजर आते हैं. ऐसे ही सीहोर में वह भावुक होते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता से मेरा अद्भुत रिश्ता है. उन्होंने कहा कि मैं मैहर से भोपाल कल रात बाय रोड गया, तो आधी रात को भी जनता सड़कों पर खड़ी थी और हर जगह भैया, मामा की आवाज आ रही थी. जनता का प्यार देखकर, मेरा तो जीवन धन्य हो गया.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

1 hour ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

2 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago