सतना.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को सतना जिले के मैहर दौरे पर पहुंचेने वाले थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका मैहर दौरा निरस्त कर दिया गया है। वे शाम 4.20 पर हेलीकाप्टर द्वारा मैहर पहुंचने वाले थे। लोगों को आस थी कि मैहर को जिला बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो सकती थी और मुख्यमंत्री इसकी घोषणा मैहर दौरे पर कर सकते हैं लेकिन मैहर दौरा निरस्त होने से लोगों की इस आस पर फिलहाल आज पानी फिर गया है। मुख्यमंत्री के मैहर दौरे का कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी कलेक्टर सतना ने दी। सांसद गणेश सिंह विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले दिनों 20 अगस्त 2023 को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मैहर को जिला बनाए जाने के लिए पत्र भी लिखा था।
मैहर विधायक ने कई बार की मांग
कांग्रेस ने कहा कमल नाथ सरकार पहले ही कर चुकी जिला घोषित
मैंहर को जिला बनाने को लेकर चल रही चर्चा के बीच सतना कांग्रेस कमेटी का बयान आया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों के पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आज मैंहर को जिला बनाने की घोषणा करने जा रहे हैं। शायद इसीलिए इस तरह के पत्र जारी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
हैरानी की बात है कि जिस मैंहर को कांग्रेस नेतृत्व वाली कमल नाथ की सरकार पूर्व में ही जिला घोषित कर चुकी हो, जिसका बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया हो, मप्र ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट में एमपी 73 के रूप में मैंहर को जिला बताया जा रहा हो ऐसी स्थिति में मैंहर को जिला बनाने के श्रेय को लेकर जो कोशिश हो रही है उससे भाजपा के नेता न केवल हंसी के पात्र बन रहे हैं बल्कि उनकी अकर्मण्यता भी उजागर हो रही है। भाजपा नेताओं से हमारा आग्रह है कि कांग्रेस के पायजामे में जबरदस्ती पैर डालने की बजाय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जी के प्रति आभार प्रकट करें जिनकी वजह से माता शारदा की नगरी मैंहर को जिले के रूप में पहचान मिलने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं से हमारा आग्रह है कि अगर वो सचमुच सतना जिले की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं तो आज मुख्यमंत्री के मंच से सतना को संभाग बनाने आवाज उठाएं।
यह था मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे भोपाल से विमान द्वारा उड़ान भरेंगे और दोपहर 3.35 पर जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर उतरते। यहां से वे दोपहर 3.40 पर हेलीकाप्टर द्वारा मैहर के लिए उड़ान भरकर शाम 4.20 पर मैहर में उतरते। मुख्यमंत्री यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर शाम सवा पांच बजे वापस हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर होते हुए भोपाल रवाना होने वाले थे, लेकिन ऐन समय में मुख्यमंत्री का मैहर दौरा निरस्त कर दिया।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…