इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे CM शिवराज

इंदौर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर मेट्रो स्टेशन के ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे।  वे यहां मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इंदौर में आज शाम चार बजे गांधी नगर इंदौर में मेट्रो स्टेशन के निकट ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वे यहां आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।  इसके बाद गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद सीएम मेट्रो कोच में बैठकर स्टेशन एस-3 पहुंचेंगे। 

मेट्रो ट्रेन के कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री इंदौर में कई विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे।  वे लवकुश चौराहा पर आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम नंदानगर में आईटीआई भवन एवं मां कनकेश्वरी महाविद्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे एमओजी लाइन स्थित रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित अस्पताल का उदघाटन, दिव्यांगों के हितार्थ लैपटॉप  वितरण, रेट्रोफिटिंग स्कूटी  के वितरण एवं एनिस्मार्ट क्लास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मनीष सिंह की अहम भूमिका
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी मनीष सिंह के मोर्चा संभालने के बाद इंदौर में मेट्रो ट्रेन के संचालन से जुड़े कामों में तेजी आई है। उन्होंने जिस तरह से समयबद्ध मानीटरिंग करते हुए भोपाल और इंदौर में मेट्रो के कामों को गति दी है उससे इनका जल्द शुरु होना संभव हो रहा हैै। उनके एमडी बनने के बाद मेट्रो के पूरे अमले में जबददस्त उत्साह है और तेजी से काम हो रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago