CM शिवराज की स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात; 60% लाने पर मामा देंगे पचीस हजार रुपए, एक और बड़ा ऐलान

ग्वालियर.
मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के स्कूली बच्चों को एक बड़ी सौगात दी है। एक कार्यक्रम में ऐलान करते हुए सीएम शिवराज ने कहा, 'सरकार बन जाने के बाद वो अगले साल से 12वीं के उन सभी बच्चों को 25,000 रुपए देंगे जिनके बोर्ड परीक्षा में 60 परसेंट से अधिक नंबर आएंगे। बता दें कि वर्तमान में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000-25,000 रुपए दिए जा रहे हैं।

एक और बड़ा ऐलान
सीएम शिवराज ने प्रोग्राम में कहा, 'गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी की जाएगी।' यह ऐलान सीएम ने ग्वालियर में 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही। सीएम ने कहा, 'अगले साल से हमारे बच्चे 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे तो मामा 25,000 उनके खातों में डालेगा। गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें मामा स्कूटी दिलाएगा।' इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में सांकेतिक बटन दबाकर 1.31 करोड़ महिलाओं को 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1,269 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण भी किया। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को इस साल जून से प्रतिमाह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं।

सीएम शिवराज ने कहा, 'मेरी लाडली बहनों के खातों में खुशियों की चौथी किस्त आज डाल दी है। ये यात्रा यहीं नहीं रुकेगी, अक्टूबर से मेरी सभी 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपए की राशि डाली जाएगी और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। यह मेरा संकल्प है कि अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरा लक्ष्य है। इसी ध्येय के साथ मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई है। मेरी लाडली बहनों, तुम्हें कच्चे घरों में ना रहना पड़े, इसलिए 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना' बना दी है। अब सभी लाड़ली बहनों के पक्के आवास बनाए जाएंगे।' 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

6 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

6 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

7 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

7 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

7 hours ago