सीएम यादव ने कहा- हिंदुओं का सबसे बड़ा महापर्व सिंहस्थ इस बार अलग ही उत्साह का केंद्र बनेगा, होगा स्थाई विकास

इंदौर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण कर हमेशा के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी जाएगी.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे. उन्होंने इंदौर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और एक बार फिर सिंहस्थ महापर्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. डॉ यादव ने दावा किया कि इस बार सिंहस्थ महापर्व में पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

'उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र का स्थाई निर्माण'
सीएम यादव ने कहा कि हिंदुओं का सबसे बड़ा महापर्व सिंहस्थ इस बार अलग ही उत्साह का केंद्र बनेगा. जिस प्रकार से हरिद्वार में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण किए गए हैं, उसी तर्ज पर उज्जैन में भी स्थाई निर्माण कार्य किए जाएंगे. इस कार्य के लिए अभी रूपरेखा तैयार की जा रही है ताकि हर बार सिंहस्थ महापर्व के दौरान सरकार को अलग-अलग प्रकार के खर्चों से निजात मिल सके.

14 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद
एमपी के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सिंहस्थ 2016 में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था. इस बार यह संख्या 14 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए सरकार की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है.

उज्जैन में ब्रिज और सड़क निर्माण कार्य जारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सिंहस्थ 2028 का महापर्व केवल उज्जैन के लिए ही नहीं है, बल्कि इससे  इंदौर, देवास, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर, धार सहित आसपास के जिलों में भी विकास कार्य होगा ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके. सीएम ने कहा कि उज्जैन में अभी से निर्माण कार्य शुरू करवा दिए गए हैं. यहां इस बार सिंहस्थ महापर्व के पहले कई ब्रिज, सड़क और अन्य विकास कार्य होंगे, जिसकी वजह से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुगमता महसूस होगी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

16 minutes ago
राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया रायपुर,  राज्यपाल रमेन…

17 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका…

19 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना सुनवाई सेवा से हटाई गई ग्राम रोजगार सहायक की बर्खास्तगी रद्द …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायक को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का…

29 minutes ago
CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

CG : केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटा POCSO दोषी फरार, पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप …

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया POCSO मामले…

35 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षा ही मानव जीवन में सफलता का आधार…

राजनांदगांव : शिक्षा ही मानव जीवन में सफलता का आधार…

डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला जंतर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव उत्साह…

42 minutes ago