CM यादव ने प्याज पर निर्यात शुल्क घटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा‍कि सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के किसानों को मिलेगा। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ने से प्याज का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। निर्यात शुल्क घटाने से किसानों को उपज का बढ़ा हुआ मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री चौहान का इस निर्णय के लिए आभार माना।

खाद्यान्न तेल पर बेसिक ड्यूटी में वृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों के हित में लिए गए एक अन्य निर्णय पर आभार मानते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन एवं खाद्यान्न तेलों पर बेसिक ड्यूटी बढ़ाने से सभी प्रकार के ऑइल (तेल) की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली, सोयाबीन आदि के ऑइल पर बेसिक ड्यूटी को 32 प्रतिशत किया गया है। सोयाबीन के उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य 4 हजार 892 किया गया है, जिसका लाभ भी किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखकर उनकी बेहतरी और प्रगति के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर,   राज्यपाल रमेन…

9 minutes ago
CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

9 minutes ago
CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…

13 minutes ago
CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…

16 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में युवाओं को…

25 minutes ago
CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

रायपुर । राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को…

26 minutes ago