मध्य प्रदेश में 5 बड़े शहरों का होगा CMP सर्वे, जानें- क्या हैं इसके फायदे?

भोपाल

भविष्य में मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों में लार्ज स्केल पर ट्रांसपोर्ट सुविधा की जरूरत को पूरा करने के लिए शहरी मंत्रालय की एजेंसी 'अर्बन मास ट्रांसपोर्ट कंपनी' ने शुरू किया है. इससे यहां की ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को आसान और तेज बनाने में मदद मिलेगी. इसके तहत ट्रांसपोर्ट सुविधा की प्लानिंग के लिए Comprehensive Mobility Plan पर एक रिसर्च किया है. इसमें रिसर्च में इंदौर, राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर को शामिल किया गया है.

5 साल में ट्रांसपोर्ट समीक्षा का है नियम
इस रिसर्च के नतीजे इंदौर और भोपाल में मेट्रो सुविधाओं के विस्तार के लिए कारगर साबित होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक, शहरी विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में अब बड़े पैमाने पर फास्ट ट्रांसपोर्टेशन को लेकर हर पांच साल में ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी की समीक्षा करने का प्रावधान है.

इसकी वजह यह है कि पांच साल में शहर कई मोर्चे पर अलग-अलग ढंग आगे बढ़ता है और इसके लिए यहां पर परिवहन सुविधाओं की जरूरत होती है.

30 साल की जरुरत को पूरा करेगी रिसर्च
मेट्रो के लिए राजधानी भोपाल और इंदौर का सर्वेक्षण करीब दस साल पहले किया गया था और इस संबंध में काम पहले ही तय हो चुके हैं. रिसर्च रिपोर्ट अगले 30 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी. साथ ही जहां बड़े पैमाने पर फास्ट ट्रांसपोर्ट सुविधाओं की जरूरत है उन्हें खोजा जायेगा.

राज्य सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
लगभग एक साल से चल रहा यह Mobility Plan सर्वे अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद है. ग्वालियर शहर का सर्वे बहुत पहले किया गया था, इसके उलट भोपाल में एक नया सर्वे अभी शुरू हुआ है.

सर्वे पूरा होने के बाद फाइनल रिपोर्ट राज्य सरकार को दी जाएगी. रिसर्च के आधार पर दिए गए सुझावों को अगर सरकार जरूरी मानती है, तो इसकी एक DPR भी तैयार की जाएगी. रिपोर्ट में उन शहरों का नाम भी सुझाया जाएगा, जहां केबल कार या मेट्रो चलाई जा सकती है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

जांजगीर-चांपा। जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए…

15 minutes ago
CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने जनपद पंचायत और कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर…

22 minutes ago
CG : शराब में मिलावट: व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

CG : शराब में मिलावट: व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

महासमुंद । महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का…

26 minutes ago
CG : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

CG : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जल संरक्षण…

30 minutes ago
BSP से 100 टन लोहा चोरी का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में; ट्रांसपोर्टर फरार

BSP से 100 टन लोहा चोरी का खुलासा, चार आरोपी हिरासत में; ट्रांसपोर्टर फरार

भिलाई नगर. पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत हथखोज के एक यार्ड में पुलिस की दबिश में…

30 minutes ago
उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन

उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन

भोपाल उर्दू के प्रसिद्ध शायद बशीर बद्र का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे…

35 minutes ago