मध्यप्रदेश में सर्द हवा का सितम, नौगांव सबसे ठंडा, नर्मदापुरम-रायसेन में हुई बारिश

भोपाल
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम में शनिवार सुबह सर्द हवाएं चली और बूंदाबांदी हुई। भोपाल में शुक्रवार को सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 20 दिसंबर को 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को यह 9.4 डिग्री रहा।
मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठिठुर बढ़ा दी है। नौगांव में रात सबसे ठंडी रही। सर्दी ने जनवरी में तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस (MP Weather Update) पर पहुंच गया। राजधानी भोपाल में रात का पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, अभी 24 जनवरी तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है। जिससे तापमान (MP Weather Update) में अभी और गिरवाट आएगी। साथ ही ठिठुर बढ़ने के साथ कोहरा भी गहराएगा। रीवा, पन्ना, ग्वालियर, भिंड, निवाड़ी, दतिया में भी ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही कई जिलों में कोल्ड-डे रहेगा।

बता दें कि खजुराहो, सागर और गुना में रात का तापमान 5 डिग्री से कम रहा। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। रात का तापमान पांच डिग्री से कम होने पर पाला गिरने का खतरा रहता है।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम:

भोपाल
भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 22 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। इस बीच दिन में कोहरा देखने को मिल सकता है। भोपाल में आगामी दिनों में और ठंड भी देखने को मिल सकती है।
इंदौर

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कोहरा रहने की संभावना है। यहाँ भी सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
जबलपुर

यहाँ आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 23 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कोहरा देखने को मिलेगा। यहाँ बारिश होने के भी आसार हैं।
ग्वालियर

ग्वालियर अंचल में भी ठुठरन भरी कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। आज न्यूनतम तापमान 06 और अधिकतम तापमान 14 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कोहरा रहेगा।
उज्जैन

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कोहरा रहने हरने से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।

खजुराहो में रिकॉर्ड ठंड

वहीं, एमपी के खजुराहो के अलावा नौगांव (छतरपुर), टीकमगढ़, सतना, दतिया में सीवियर कोल्ड डे रहा। इन शहरों में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा है।

खराब मौसम के कारण रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मुंबई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 5 से 12 घंटे की देरी से चल रही हैं. उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. प्रदेश में इसका असर कम है, लेकिन बर्फीली हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते प्रदेश में रोजाना मौसम बदल गया है। 20 जनवरी के बाद रातें और भी ठंडी हो जाएंगी.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

ओरछा से ट्रैक्टर के जरिए पहुंचाया गया खाद्यान्न, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत…

19 minutes ago
CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, (उप संचालक)   विवेक सरकार, (उप संचालक) रायपुर, किसी भी समाज और…

27 minutes ago
CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

CG : सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत

समाधान शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही राहत, सखौली के शिव कुमार दुबे सहित…

32 minutes ago
CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

CG : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

3.47 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के…

36 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा,…

38 minutes ago
CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

CG : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान  शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज…

43 minutes ago