साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

    अनूपपुर
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याओं का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आम जनों से समस्याओं के आवेदन लेकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में 53 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
          
जनसुनवाई में तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत रेउसा के सुरेश प्रसाद जायसवाल ने ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में शासकीय राशि का दुरूपयोग किए जाने, अनूपपुर के अमलई अमराडंडी निवासी अंकित शर्मा ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दवाइयां उपलब्ध नही होने, तहसील अनूपपुर के ग्राम जमुड़ी निवासी रामखेलावन चौधरी ने करेंट से पुत्र की मृत्यु होने पर आर्थिक मदद दिलाए जाने, जिले के भालूमाड़ा निवासी जाहिद हुसैन ने एसईसीएल हाईस्कूल कोतमा कालरी से पुत्र की कक्षा 10 वीं की अंकसूची दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पंचायत ताराडांड़ निवासी भारत कोल ने ग्राम पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान नही किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पटनाकला निवासी मुरारी लाल पाण्डेय ने अमलाई ओसीएम खुली खदान के हैवी ब्लास्टिंग से कुआं क्षतिग्रस्त होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

39 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

44 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

49 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

59 minutes ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

59 minutes ago