कलेक्टर ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

 अनूपपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने आज अनूपपुर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँचकर लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर वशिष्ठ को संबंधित अधिकारियों ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कलेक्टर ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। कलेक्टर ने मतगणना स्थल परपुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव के मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें। इस दौरान कलेक्टर ने मतगणना एजेंट के टेबल, बैठक व्यवस्था तथा आवागमन व्यवस्था के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित अन्य मतगणना से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Collector

Recent Posts

CG : डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय …

CG : डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755…

11 minutes ago
CG : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत …

CG : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत …

200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगात रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं…

19 minutes ago
CG : अस्पताल में चाकूबाजी की कोशिश, इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने काटा बवाल …

CG : अस्पताल में चाकूबाजी की कोशिश, इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने काटा बवाल …

बिलासपुर। तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपये के बिल भुगतान को लेकर विवाद…

24 minutes ago
बस्तर का कोसा सिल्क बना आजीविका का मजबूत सहारा, हजारों परिवारों को मिल रहा रोजगार

बस्तर का कोसा सिल्क बना आजीविका का मजबूत सहारा, हजारों परिवारों को मिल रहा रोजगार

जगदलपुर. बस्तर का रैली कोसा सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़…

26 minutes ago
मध्यप्रदेश में UCC पर बड़ा कदम, मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक लाएगी मोहन सरकार

मध्यप्रदेश में UCC पर बड़ा कदम, मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक लाएगी मोहन सरकार

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार की तैयारियां तेज हो…

31 minutes ago
CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…

39 minutes ago