अनूपपुर
जिले के नगर परिषद बरगवां/अमलाई क्षेत्र स्थित सोडा फैक्ट्री में गैस रिसाव से प्रभावित हुए लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचकर भर्ती प्रभावितों का हाल जाना, भर्ती प्रभावित लोगों से उन्होंने चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक उपस्थित थे। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के अमले से भर्ती मरीजो के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की, चिकित्सको ने जानकारी दी कि मरीजों की स्थिति सामान्य है। कलेक्टर ने चिकित्सकीय अमले को मरीजो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भोपाल प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…
इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…
उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…
उज्जैन उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…