भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व में अभी तक हुई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की शुक्रवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलेवार समीक्षा कर मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बारिश के मौसम में बाँध, नदियों और नालों के जल-स्तर की सतत निगरानी का कार्य जारी रहे। मौसम विभाग से समन्वय कर मौसम रिपोर्ट लेकर बाढ़ की स्थिति का आंकलन कर बचाव की कार्य-योजना बनाये। बारिश के मौसम में सड़कों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। जहाँ सड़कों की मरम्मत की जरूरत है वहाँ तत्परता से मरम्मत कार्य भी करवाये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें कि खनिज मद के कार्य समय पर प्रारंभ हो जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर यह सुनिश्चत करें कि जिन जिलों में मूंग की खरीदी चल रही है वहाँ किसानों को कोई दिक्कत न हो। मूंग खरीदी कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध न हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं उड़द के उपार्जन का कार्य प्रगति पर है। किसानों को समय पर राशि का भुगतान किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…