कॉलोनाइजर ने डाली अवैध बिजली लाइन, चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरैना में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार गोकुल धाम कॉलोनी के लिए बिजली कंपनी की अनुमति लिए बिना ही कॉलोनाइजर एवं प्रॉपर्टी मालिक ने 11 के.वी. के पोल सहित बिजली की अवैध लाइन खड़ी कर ली। इसे लेकर विजिलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बुधवार को संबंधित चार लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में विद्युत अधिनियम की धारा-139 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

विजिलेंस के सहायक यंत्री श्री पुलस्त्य पांडेय ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी कि बिजली चोरी की चैकिंग के दौरान जौरा रोड पर बसाई गई गोकुल धाम कॉलोनी में अवैध लाइन खींचकर बिजली चोरी की जा रही है। उन्होंने देखा तो पाया कि वहाँ कॉलोनाइजर श्री अजय माहौर ने श्री दिनेश जैन और श्री हर्षल शर्मा के साथ मिलकर 11 के.वी. लाइन के 6 पोल, एल.टी. लाइन के 20 पोल समेत एक अमानक ट्रांसफार्मर लगा रखा है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट में बताया गया कि बिजली का अवैध इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक श्री अशोक गुप्ता ने बिजली कंपनी से किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली है। अवैध लाइन को बिजली कंपनी की मुख्य लाइन से जोड़ दिया गया। विजिलेंस टीम ने चैकिंग के दौरान पाया कि गोकुल धाम कॉलोनी में 50 प्लॉट काटकर उनकी रजिस्ट्री भी की जा चुकी है। बुधवार को विजिलेंस ए.ई. श्री पांडेय की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा-139 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

27 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है -…

32 minutes ago
विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के…

33 minutes ago
महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

44 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

1 hour ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

1 hour ago