शहीदों को समर्पित रंग: कोरबा में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता

 कोरबा

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कोरबा के सामुदायिक भवन में चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस परिवार के द्वारा आयोजित गया एसपी कोरबा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुलिस परिवार के बच्चों ने शहीद जवानों के बलिदान, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को अपने रंगीन चित्रों में जीवंत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी में शहीदों के प्रति श्रद्धा और पुलिस बल के योगदान के प्रति सम्मान जगाना था।

रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा, “बच्चों की यह रचनाएँ न केवल कला का प्रदर्शन हैं, बल्कि शहीदों की अमर गाथा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, जवानों और परिवारजनों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा ने बताया कि इस तरह के आयोजन करने का उद्देश्य केवल और केवल युवाओं को और बच्चों को देश के लिए शहीद हुए जवानों के बारे में उनकी शहादत के बारे में जानकारी देना है ताकि आने वाला पीढ़ी उनसे अवगत हो।

इस आयोजन में पुलिस परिवार के लगभग 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से शहीद हुए जवानों को प्रदर्शित किया। छोटे-छोटे बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से अलग-अलग रूपों में चित्रकला का प्रदर्शन किया। जिसमें भारत माता की तस्वीर, शहीद हुए जवानों की और शहीद हुए नेताओं को प्रदर्शित किया।

Admin

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

7 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

8 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

8 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

8 hours ago