बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत के बाद आयोग ने डॉक्टर दंपति का किया ट्रांसफर

शिवपुरी
 जिले के पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी ने प्रीतम लोधी को उम्मीदवार घोषित किया है। लोधी अपने राजनीतिक विरोधियों को ठिकाने लगाने में लगे हैं। चुनावी मैदान में कूदे पिछोर से बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम लोधी की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना में पदस्थ डॉ. अरुण झसिया और उनकी पत्नि डॉ रमा टिकरिया को हटा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रीतम लोधी ने डॉक्टर दंपति के खिलाफ राजनीतिक दखल की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए खनियांधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर दंपति को अब सिरसौद (अमोला) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच कर दिया है। उन्हें यहां पर अब चुनाव खत्म होने तक रहना होगा।

जिला प्रशासन को की थी शिकायत-

पिछोर से बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खनियांधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ पूर्व प्रभारी बीएमओ डॉ. अरुण झसिया और उनकी पत्नी महिला मेडिकल ऑफिसर रमा टिकरिया की शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी में की थी। शिकायत में डॉक्टर दंपति पर राजनीतिक व्यक्तियों को सहयोग करने की बात कही गई थी। शिकायत आने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी जांच कराई। जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद दोनों डॉक्टरों को वहां से हटाया दिया गया है।

सिरसौद में अटैच किया गया-

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की शिकायत शाखा के प्रभारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंदरयाल ने बताया कि चुनाव सेल को डॉक्टर दंपति की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रीतम लोधी ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें खनियांधाना में पदस्थ डॉक्टर अरुण और उनकी डॉक्टर पत्नी की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर उन्हें चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक वहां से हटाकर सिरसौद अस्पताल में अटैच करवा दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

28 minutes ago
तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…

33 minutes ago
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

48 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

53 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

58 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

1 hour ago