कमिश्नर ने राजस्व महाअभियान में किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

कमिश्नर ने राजस्व महाअभियान में किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

अविवादित नामांतरण के सभी प्रकरण निराकृत करें – कमिश्नर

  रीवा
 राजस्व महाअभियान संभाग के सभी जिलों में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जा रहा है। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने अभियान के तहत सतना जिले की रामपुर बघेलान तहसील का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में अभिलेखों एवं प्रकरणों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा राजस्व महाअभियान के तहत अविवादित नामांतरण के सभी प्रकरण निराकृत करें। नक्शा तरमीम के प्रकरण बड़ी संख्या में लंबित हैं। इसके लिए प्रत्येक पटवारी हल्कावार ड¬ूटी लगाकर मौके में जाकर नक्शा तरमीम के प्रकरण का निराकरण कराएं। बंटवारे के बाद सभी पक्षकार जिस भूमि पर काबिज हैं अगर उसी में सबकी सहमति है तो नक्शा तरमीम कर दें। एसडीएम और तहसीलदार क्षेत्र का भ्रमण करके बी-1 के वाचन की समीक्षा करें। बी-1 के वाचन के बाद प्राप्त फौती के सभी नामांतरण प्रकरण दर्ज कराएं।

    कमिश्नर ने नस्तियों तथा बस्तों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के प्रकरणों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिन प्रमाण पत्रों के लिए फीस निर्धारित है उनमें फीस जमा कराकर अभिलेख अनिवार्य रूप से लगाएं। नायब तहसीलदार न्यायालय में बिना दर्ज प्रकरण पाए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी दर्ज प्रकरणों का प्रतिदिन निरीक्षण करें। बिना दर्ज प्रकरण पाया जाना गंभीर लापरवाही माना जाएगा। राजस्व प्रकरणों में पटवारियों से तय समय सीमा में प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रकरणों का निराकरण कराएं। समय सीमा में प्रतिवेदन न देने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। राजस्व महाअभियान के दौरान दर्ज फौती नामांतरण के सभी प्रकरणों का 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से निराकरण करें। मौके पर उपस्थित कलेक्टर अनुराग वर्मा ने राजस्व महाअभियान के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम आरएन खरे ने बताया कि बी-1 के वाचन के बाद फौती नामांतरण के 340 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कमिश्नर ने निरीक्षण के बाद आमजनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उपायुक्त डीएस सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

41 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

53 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

58 minutes ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

59 minutes ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago