तराना में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, बजरंग दल के नेता सोहिल ठाकुर पर हमले के बाद 25 गिरफ्तार, रासुका की कार्रवाई

तराना 

तराना में बजरंग दल के नगर मंत्री सोहिल ठाकुर पर हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर काबू पाने में पुलिस-प्रशासन को तीन दिन लग गए। शनिवार को हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने शांति बहाल होने का दावा किया।
पुलिस के अनुसार अब तक 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही माहौल बिगाड़ने में शामिल आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

22 जनवरी गुरुवार रात से तराना में हालात बेकाबू हो गए थे। उपद्रवियों ने 12 बसें, 10 से अधिक कारें और कई बाइकें तोड़ दीं। एक दुकान, बस और आरामशीन टाल को आग के हवाले कर दिया गया। कई घरों पर जमकर पथराव हुआ। करीब 72 घंटे बाद शनिवार को स्थिति पूरी तरह शांत हुई।

पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 25 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बलराम जोशी मार्ग पर घरों में की गई तोड़फोड़ और पथराव को लेकर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। स्थानीय निवासी शक्तिबाला जोशी की शिकायत पर छह से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि अन्य चिह्नित आरोपियों की तलाश जारी है।

नुकसान व कामधंधा भी प्रभावित : तराना में उपद्रव की घटना से स्थानीय रहवासी दहशत में हैं। घरों पर पथराव हुआ और वाहन तोड़ दिए गए। पीड़ितों का कहना है कि दो गुटों की आपसी रंजिश में पूरा नगर सुलग उठा। करीब 12 बसों और 10 कारों में तोड़फोड़ से लाखों का नुकसान हुआ। बस मालिक खालिक शाह ने एक बस में आग लगने से चार लाख से अधिक के नुकसान की बात कही। तीन दिन बाद बाजार खुले, लेकिन रौनक गायब रही। शाम को हिंदुवादी संगठनों ने थाना पहुंचकर कार्रवाई पर सवाल उठाए।

अब सौहार्द और शांति की अपील शहर काजी सफीउल्लाह ने नगर में शांति बनाए रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। विधायक महेश परमार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अमन-चैन और भाईचारे की बात कही। पूर्व भाजपा विधायक ताराचंद गोयल ने प्रशासन पर भरोसा जताया। तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती महाराज (जूना अखाड़ा) ने नगर की प्राचीन परंपरा शांति, सामंजस्य और सद्भाव से रहने की याद दिलाते हुए संयम बरतने की अपील की।

बाजार खुल गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 25 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनके आपराधिक रिकाॅर्ड है और माहौल खराब करने में उनकी भूमिका सामने आई है। रासुका के तहत सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। – प्रदीप शर्मा, एसपी 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Bajrang Dal

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

10 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

11 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

12 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

13 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

13 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

13 hours ago