समय सीमा में पूरा करें संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क प्रोजेक्ट – मंत्री गौतम टेटवाल

  • समय सीमा में पूरा करें संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क प्रोजेक्ट – मंत्री  गौतम टेटवाल
  • किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी -मंत्री गौतम टेटवाल
  • कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने किया ग्लोबल स्किल्स पार्क का निरीक्षण

भोपाल

कौशल विकास एवं रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्‍लोबल स्किल्‍स पार्क का निरीक्षण किया। टेटवाल ने परियोजना से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

टेटवाल ने प्रधानमंत्री के महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट कौशल विकास को जन-जन तक पहुँचाने के लिये आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्‍लोबल स्किल्‍स पार्क मध्‍यप्रदेश शासन का प्‍लेगशिप प्रोजेक्‍ट है। संस्‍थान की ब्रांडिंग वृहद स्तर पर करें। टेटवाल ने कहा कि प्रोजेक्‍ट की मासिक समीक्षा करेंगे। इस दौरान परियोजना संचालक श्रीमती शीतला पटले एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

टेटवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अनुसार प्रदेश में तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश के युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देने के लिए राज्य शासन द्वारा ग्‍लो‍बल स्किल्‍स पार्क की स्‍थापना की गई है। साथ ही रीवा, सागर, ग्‍वालियर एवं जबलपुर में भी ग्‍लोबल स्किल्‍स पार्क की स्‍वीकृति दी जा चुकी है।

36 एकड़ में बना है ग्लोबल स्किल्स पार्क

भोपाल में 36 ए‍कड़ में बने ग्लोबल स्किल्स पार्क में छात्रों के रहने के लिये सर्वसुविधायुक्त छात्रावास भी है। कुल 600 छात्रों एवं 600 छात्राओं को छात्रावास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा 216 प्रशिक्षकों को भी तमाम सुविधाओं के साथ रहने हेतु हॉस्टल रूम्स आवंटित किये जाएंगे। इस पार्क के माध्यम से प्रतिवर्ष 6000 युवाओं को विश्व स्तरीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

कैंपस में युवाओं को मिलेगी खेलों के साथ-साथ व्यायाम की सुविधा

शैक्षणिक कैंपस से अलग छात्रों के व्यायाम और खेल मनोरंजन हेतु 8 लेन रनिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है। बहुउदेशीय इस ट्रैक में रनिंग के अलावा अन्य खेल भी खेले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि ITEES सिंगापुर के तकनीकी सहयोग से तैयार की गई इस परियोजना का निर्माण कार्य 15 मार्च 2021 से शुरू किया गया था।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

20 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

30 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

34 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

36 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

48 minutes ago