सतना विकास के नई परियोजनाओं और स्मार्ट सिटी कार्यों को शीघ्र पूरा करें- प्रतिमा बागरी

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना शहर की विकास के नई परियोजनाओं में अगले 20 साल तक की जनसंख्या को आधार बनाते हुए क्रियान्वित करें। स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों को जल्दी पूरा करायें तथा सिटी विकास के नये प्रोजेक्टों पर विशेष ध्यान दें। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने सतना में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों कन्सलटेंसी और कार्य एजेंसी प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। बैठक में नारायण तालाब के सौदर्यीकरण और विकास कार्य के प्रोजेक्ट तथा तालाब की मेड टूटने के संबंध में जानकारी भी ली गई। बैठक में महापौर योगेश ताम्रकार, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना और डायरेक्टर स्मार्ट सिटी महेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करने के प्रयास किये जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम अगले 20 साल की जनसंख्या के आधार पर शहर के कचरा डम्पिंग की प्लानिंग की तैयारी करें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शहरी क्षेत्रों की तरह ग्राम पंचायतों में भी कचरे के निष्पादन की योजना तैयार की जायेगी। राज्य मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में रीवा में संभागीय औद्योगिक इन्वेस्टर मीट होगी। इसमें सतना जिले के लिए भी औद्योगिक निवेश प्राप्त करने के प्रयास करें।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने नारायण तालाब सौन्दर्यीकरण के प्रोजेक्ट की जानकारी लेते हुए प्रोजेक्ट के कार्य में विलम्ब होने का कारण जाना।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि नारायण तालाब में ओव्हर फ्लो से निकलने वाले पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण की भूमि का सीमांकन कराया जाए एवं सीमांकन उपरान्त नाला की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सम्पूर्ण नाले की भूमि पर नवीन नाले का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि तालाब के फूटने से उतैली क्षेत्र के जिन रहवासियों को नुकसान हुआ है। उनका विधिवत सर्वे कराया जाकर राहत राशि देने की कार्रवाई की जाये। राज्य मंत्री ने निर्देशित किया कि रीवा रेल्वे लाइन की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया जाए एवं उक्त भूमि पर समानान्तर रोड का निर्माण कराया जाए जिससे रीवा रोड का यातायात सुगम हो सके। इसी तरह शहर के घूरडांग एवं पतेरी में शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर इन शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के विलम्ब से पूर्ण हो रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तकनीकी दिशा निर्देशन का कार्य देख रही टाटा कन्सल्टेंसी में मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य प्रगति की प्रतिदिन की मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को नियमित रूप से चिन्हित कराया जाए। शहर में अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं हो इसके लिए कठोर कार्यवाही की जाए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

28 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

38 minutes ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

38 minutes ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

48 minutes ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

52 minutes ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

53 minutes ago