भोपाल
नए शिक्षण सत्र में अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में सीएम यादव ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कोई अभिभावक परेशान न हो। वे अपनी मर्जी की दुकान से कॉपी-किताब और गणवेश खरीद सकेंगे और किसी विशेष दुकान से इसे खरीदने की बाध्यता नहीं होगी। साथ ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर निजी विद्यालयों में किताबों व गणवेश के नाम पर हो रही लूट को खत्म करने की बात कही है।
जबलपुर में 11 स्कूलों पर हुई कार्रवाई
बता दे कि पिछले दिनों जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दुकान विशेष से कॉपी-किताबें, यूनिफार्म, जूते, टाई, बैग आदि खरीदने का दबाव डालने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम-2017 के तहत 11 और स्कूलों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…