मध्य प्रदेश MP में वोटिंग के बीच कांग्रेस का दावा- कुचल-कुचलकर मार डाला गया पार्षद सलमान

भोपाल छतरपुर

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार बेहद शांतिपूर्ण रहा, लेकिन वोटिंग के दिन जगह-जगह हिंसक झड़पें हुईं। छतरपुर में तो कांग्रेस के एक मुस्लिम पार्षद की जान चली गई। छतरपुर के राजनगर में कथित तौर पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट के दौरान सलमान को कुचलकर मार डाला गया। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर उसे गाड़ी से कुचल डाला। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया है और केस दर्ज करने की बात कही है।

  34 साल के सलमान खुजराहो के रहने वाले थे। वह कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक विक्रम सिंह 'नातीराजा' और अन्य के साथ अकोना गांव जा रहे थे। उन्हें वहां शराब बांटे जाने की सूचना मिली थी। कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन फिर सलमान को घसीट लिया जो उनकी कार चला रहा था।
 
विधायक ने कहा, 'बीजेपी कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थकों ने मुझ पर बंदूक तान दी और फिर सलमान को घसीट लिया। उन्होंने गाड़ी से कुचलकर उसे मार डाला। उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसी मौत हो चुकी थी।' विधायक ने मीडिया कैमरों के सामने रोते हुए रात की घटना बताई और बीजेपी पर हत्या का आरोप लगाया।

वहीं पटेरिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'कांग्रेस विधायक झूठ बोल रहे हैं। वह राजनीतिक लाभ के लिए दुर्घटना को हत्या के रूप में पेश कर रहे हैं। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। छतरपुर के एसपी अमित सांघी ने कहा, 'कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। एक पार्षद सलमान की मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पहली नजर में मौत का कारण कार से दुर्घटना है।' उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।  

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ…

28 minutes ago
कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला हैं : मंत्री टेटवाल

कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला हैं : मंत्री टेटवाल

भोपाल  कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री …

38 minutes ago
मध्य प्रदेश को मिली एक और पहचान! सिवनी का ‘भूतबंधानी सीताफल’ बना GI टैगधारी, अब इंटरनेशनल ब्रांड बनने की राह पर

मध्य प्रदेश को मिली एक और पहचान! सिवनी का ‘भूतबंधानी सीताफल’ बना GI टैगधारी, अब इंटरनेशनल ब्रांड बनने की राह पर

 सिवनी  जिले का प्रसिद्ध जम्बो सीताफल अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेगा। कई…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और…

42 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

रायपुर  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह स्वास्थ्य…

48 minutes ago
काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अतंर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले आरोपी रिजवान एवं इम्तियाज की जमानत याचिका ख़ारिज

काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अतंर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले आरोपी रिजवान एवं इम्तियाज की जमानत याचिका ख़ारिज

भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर में आरोपी रिजवान और आरोपी इम्तियाज द्वारा जमानत याचिका…

53 minutes ago