इंदौर

महू से दो बार कांग्रेस विधायक रहे अंतर सिंह दरबार ने शुक्रवार को भाजपा जॉइन कर ली। अंतर सिंह ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था। इंदौर कांग्रेस के बड़े नेता पंकज संघवी भी भाजपा जॉइन कर ली। पंकज संघवी कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा, विधानसभा और महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। संघवी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह का करीबी माना जाता है।

वहीं महू से विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता अंतर सिंह दरबार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। यह दोनों नेता अपने सैकड़ों समर्थकों से साथ दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे राजधानी में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अंतर सिंह दरबार को टिकट नहीं दिया था। इस पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी।

महू तहसील के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद से वे स्वतंत्र होकर ही विधानसभा में अपनी राजनीति कर रहे थे।शुक्रवार को भोपाल में आयोजित एक समारोह में उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

दरबार के भाजपा में शामिल होने से एक दिन पूर्व भाजपा की बैठक में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताया गया था। इस मामले में विधायक उषा ठाकुर ने इस विषय से संगठन को अवगत कराने की बात कही थी।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *