कांग्रेस अब खुद को मजबूत करने के लिए जुटी फंड की जुगाड़ में

भोपाल

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक चुनाव हार रही कांग्रेस अब खुद को मजबूत करने के लिए फंड की जुगाड़ में जुट गई है. जल्द ही एमपी कांग्रेस एक अभियान शुरू करने जा रही है जिसमें कार्यकर्ताओं से 100 रुपये लिए जाएंगे. बीजेपी इसे जहां वसूली बता रही है तो कांग्रेस का कहना है कि कार्यकर्ताओं से फंड लेने में गलत क्या है?

  हिंदुस्तान के दिल यानी मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है. कांग्रेस का ध्यान अब पार्टी फंड पर है और इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपये सदस्य्ता अभियान के रूप में जमा कराने का अभियान शुरू करने वाली है कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के मुताबिक, संगठन मजबूत करने, जनता को कांग्रेस की विचारधारा से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और आम लोगों की भागीदारी के लिए घर घर तक पहुंचने के मकसद से इस अभियान को शुरू किया जा रहा है.

कांग्रेस के इस अभियान को बीजेपी ने वसूली अभियान बताया है. एमपी के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने तंज कसते हुए कहा कि घोटालों में अरबों कमाने वाली कांग्रेस अब 100-100 रुपये वसूलने का प्लान बना रही है.

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग 35-35 करोड़ में विधायकों को खरीद लेते हैं वो 100-100 रुपये की कीमत क्या जानेंगे?

बहरहाल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति इस समय शायद देश में सबसे कमज़ोर है. ऐसे में देखना यह है कि 100-100 रुपये से कांग्रेस खुद को कितनी मज़बूती से खड़ा कर पाती है?

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

6 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

6 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

6 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

6 hours ago