कांग्रेस की किसान यात्रा 20 सितंबर को, तैयारियों को लेकर भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक

 बैरसिया
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 20 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यात्रा निकाल रही है।20 सितंबर को निकाली जाने बाली किसान यात्रा को लेकर भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को मधुवन गार्डन बैरसिया में ब्लाक मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ किसान यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया।और सभी ब्लाक मंडलम सेक्टर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव एवं किसान यात्रा के भोपाल जिला प्रभारी रघु परमार एवं मनोज कपूर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 20 सितंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल जिला मुख्यालय पर किसान यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 5 से 7 कि. मी.की रहेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं को अवगत कराना हे।
उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर जिला ग्रामीण कार्यकारणी ब्लॉक मंडलम सेक्टर अध्यक्षों पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है उन्होंने जिला ग्रामीण के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और किसानों से अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की है।

बैरसिया लव जिहाद की घटना को लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एस डी एम को सोपा ज्ञापन

बैठक के बाद सभी कांग्रेस जनों ने बैरसिया में लव जिहाद की घटना को लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा।प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके।
इस अवसर पर भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी मान सिंह पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा बैरसिया विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही श्रीमती जयश्री हरीकरण जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा बैरसिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सोलंकी लाला बना हर्रा खेड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश जाट ईट खेड़ी ब्लाक अध्यक्ष हरि सिंह सैनी रूनहा ब्लाक अध्यक्ष सर्जन सिंह गुर्जर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू धाकड़ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बहादुर सिंह राठौड़ कन्हैया लाल अहिरवार सहित सभी ब्लाक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

5 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

10 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

15 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

17 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

24 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

32 minutes ago