रायपुर
राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी देवेंद्र नगर थाना पहुंचे और कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
दरअसल एक दिन पहले फाफाडीह स्थित शराब दुकान के पास अमर विश्वकर्मा नाम के युवक की अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने बताया कि राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसे मामले सामने आ रहे हैं। रायपुर शहर अपराध का गढ़ बन गया है। यह आक्रोश प्रदर्शन है। अब जिस थाना क्षेत्र में घटनाएं होगी कांग्रेस पार्टी उस थाने में पहुंचकर नारेबाजी कर आक्रोश जताएगी।
जबलपुर मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…
भोपाल देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…
दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…