भोपाल
स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह के पास जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने दावेदारों के नाम बंद लिफाफे में सौंप दिए हैं। इन लिफाफों को बाद में खोला जाएगा। इससे पहले जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारीयों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयनमैन भंवर जितेंद्र सिंह ने ली।
बैठक में कमलनाथ ने कहा कि हमारे जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों ने इमानदारी के साथ हर विधानसभा क्षेत्र से जो-जो दावेदारी कर रहे हैं, उनके नाम भेजे हैं। नाथ ने कहा कि टिकट दिए जाने में इस बार संगठन को ही महत्व दिया जाएगा। ऊपर से किसी को टिकट इस बार नहीं दिए जाएग। संगठन जमीन पर बहुत मेहनत कर रहा है। इसलिए संगठन की भावना के अनुरूप ही टिकट की सिफारिश की जाएगी।
इस बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के चेयनमैन और सदस्यों ने इसके बाद वन-टू-वन चर्चा की। जिसमें उन्होंने हर जिला अध्यक्ष और प्रभारी से उस क्षेत्र के विधाानसभाओं को लेकर विस्तार से जाना। दिन भर आज स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन और सदस्य सभी से बात करते रहे।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…