कांग्रेस पुराने पापों के लिए माफी मांगे : मोहन यादव

महेश्वर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महात्मा गांधी और बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, इसलिए कांग्रेस को अपने पुराने पापों के लिए माफी मांगना चाहिए।

मोहन यादव सरकार के कैबिनेट की बैठक महेश्वर में हो रही है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस की महू में होने वाली रैली को लेकर हमला बोला और कहा, "यह बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म स्थली वाला प्रदेश है। बाबासाहेब ने समाज को समानता और सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। उस भावना के अनुसार प्रदेश में बेहतर से बेहतर काम कर रहे हैं। कांग्रेस कुछ भी नाटक करें, कांग्रेस को जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ क्या किया, उनके वंशजों के साथ क्या किया है। इसी तरह डॉ. अंबेडकर के साथ क्या किया और संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नकली आंसू बहाकर चाहती है कि उसके पुराने पापों को छुपा दिया जाए, यह संभव नहीं। कांग्रेस सबक लेगी और जनता का दिल जीतने के लिए पुराने पापों के लिए माफी मांगेगी।

महेश्वर में हो रही कैबिनेट की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिशन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही साथ उन्हें स्मरण करके धार्मिक शहरों में शराबबंदी के निर्णय की तरफ बढ़ रहे हैं। उम्मीद कर रहा हूं कि जिस प्रकार वर्तमान के समय में शराब के कारण घर-परिवार बर्बाद हो जाते हैं, बीमारी आती है, अस्पताल का खर्च बढ़ जाता है, समाज में अशांति आदि होती है। घर टूटते हैं, बीमारी फैलती है, इससे खासकर महिलाओं को कष्ट होता है। उसे रोका जा सकेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। महिला, किसान, युवा, गरीब सभी के जीवन में बेहतरीन हो इसके लिए कई निर्णय करने वाले हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

5 minutes ago
CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

8 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में…

11 minutes ago
CG : सीजीआईटी जशपुर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू …

CG : सीजीआईटी जशपुर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू …

जशपुरनगर । सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में…

19 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बैठक 15 को …

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बैठक 15 को …

जशपुरनगर । राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन…

22 minutes ago
CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण…

26 minutes ago