कांग्रेस आज इंदौर में करेगी जंगी प्रदर्शन, नगर निगम मुख्यालय में होगा विरोध, जानें क्यों?

 इंदौर

 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय इंदौर में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा.

कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन आज  6 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा.

इसलिए हो रहा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा, जिसमें फर्जी फाइल का घोटाला, सड़क का घोटाला, नक्शे का घोटाला, पेंशन का घोटाला, जलकर-सम्पत्ति कर की वृद्धि, नर्सिंग व निट का घोटाला और निगम के अन्य घोटाले शामिल हैं.

ये हैं प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे और आरोप

फर्जी फाइल का घोटाला: नगर निगम द्वारा फर्जी फाइलों के माध्यम से धन की हेराफेरी की जा रही है.
सड़क का घोटाला: सड़कों के निर्माण में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है.
नक्शे का घोटाला: नक्शों में बदलाव करके भूमाफिया और नेताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है.
पेंशन का घोटाला: पेंशनधारियों को उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है.
जलकर-सम्पत्ति कर की वृद्धि: जलकर और संपत्ति कर में वृद्धि की गई है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.
नर्सिंग व नीट का घोटाला: नर्सिंग कॉलेजों और नीट में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है.

ये नेता होंगे शामिल
कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इंदौर नगर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने कहा कि पार्टी नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में आवाज उठा रही है और जनता के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और नगर निगम में पारदर्शिता लाने के लिए प्रयास करेंगे.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों से अब…

33 minutes ago
जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन का मुख्य आधार…

44 minutes ago
किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन…

1 hour ago
हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

बिलासपुर. संविदा नियुक्त एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिका…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

भोपाल  एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न रायपुर छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय…

3 hours ago