27 जनवरी को महू में धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: कविता पांडे

सिंगरौली

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व सिंगरौली जिला प्रभारी कविता पांडे ने 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला कि- सदा ना रहा है, सदा ना रहेगा जमाना किसी का साथ। देवसर विधायक द्वारा तिवारी परिवार की जमीन हड़पने को लेकर भी जिला प्रशासन को आड़ेहाथों लिया।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकार नाकाम
बताया कि 27 जनवरी को महू में धरना प्रदर्शन अगले 1 वर्ष 26 जनवरी 2026 तक संविधान बचाने को लेकर हर जिले में होगा।इसकी तैयारी महू में की जा रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही। प्रदेश सरकार एक तरफ लाडली बहन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कई अभियान चला रही हैं लेकिन जब प्रदेश की बेटियां महिलाएं ही सुरक्षित नहीं तो काहे की योजना। धरातल पर काम नही दिखता यह कहीं न कहीं मध्य प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक बात है।

जमीन मामले में कहा कि-कलेक्टर जनप्रतिनिधि के खिलाफ बेशक कुछ न बोले लेकिन राजस्व से जुड़ा मामला होने पर आपको इसमें पीड़ित परिवार की बातों को सुनते हुए जांच कर निर्णय करना चाहिए। कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठने को तैयार है। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

10 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

10 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

11 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

11 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

11 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

11 hours ago