मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान होने के बाद अब कांग्रेस चुनाव की समीक्षा करेगी

भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान होने के बाद अब कांग्रेस चुनाव की समीक्षा करेगी। इसके लिए सोमवार को सभी प्रत्याशियों को भोपाल बुलाया गया है। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में मतदान को लेकर जानकारी ली जाएगी। साथ ही मतगणना की तैयारियों पर बात होगी। संगठन में जो परिवर्तन आगामी दिनों में होने वाले हैं, उसको लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा होगी। प्रत्याशी चुनाव अभियान से लेकर मतदान तक के अपने अनुभव बताएंगे। पार्टी ने इस बार प्रदेश की 29 में से 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ा है। खजुराहो लोकसभा सीट समझौते के तहत पार्टी ने समाजवादी पार्टी को दी थी, लेकिन वहां उनके प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया था। यहां आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को पार्टी ने समर्थन दिया था।
 
वहीं, इंदौर लोकसभा से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नाम वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। चुनाव के साथ-साथ संगठन से जुड़े पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। दरअसल, अब प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना है। इसे जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाने के बाद भंग कर दिया गया था।

मतगणना को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों के लिए मार्गदर्शिका तैयारी की है। इसे सभी प्रत्याशियों को देने के साथ चुनाव कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया द्वारा अभिकर्ता नियुक्त करना, स्ट्रांग रूम से ईवीएम के नंबर का मिलान करके उन्हें मतगणना स्थल तक पहुंचाना, सील देखना, मशीन का नंबर मिलना, प्रत्येक चक्र की गणना की घोषणा के बाद इसकी लिखित में जानकारी लेने और यदि किसी विषय पर आपत्ति है तो उसे उठाने के लिए आवेदन कैसे करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago