भोपाल
अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण में कोटे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। पार्टी का अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग युवाओं के बीच इस विषय पर गांवों में चौपाल लगाएगा तो कॉलेज के विद्यार्थियों से भी चर्चा की जाएगी।
अभियान से एनजीओ को जोड़ेंगे
इस अभियान से गैर सरकारी संगठनों को भी जोड़ा जाएगा ताकि पार्टी अपनी बात प्रभावी तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सके। सितंबर में बैठक करके आदिवासी कांग्रेस इसकी रूपरेखा बनाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में कोटे की व्यवस्था दी है। विभिन्न दलित संगठनों ने इसका विरोध किया, जिसका समर्थन अन्य दलों के साथ-साथ कांग्रेस ने भी किया।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार आरक्षण व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करना चाहती है। यही कारण है कि संघ लोकसेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की भर्ती में आरक्षित वर्गों के अधिकारों का हनन किया गया। आरक्षण के भीतर आरक्षण से भी विसंगतियां पैदा होंगी।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…