किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का चक्काजाम, MP के हाईवे पर घंटों थमी रफ्तार

इंदौर

 किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में चक्काजाम किया, लेकिन इसका सबसे ज्यादा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। इंदौर के राऊ-पिगडंबर स्थित आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (एबी रोड) पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर करीब सवा तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। जिससे यात्री, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और ट्रक चालक तेज गर्मी में बेहाल होते रहे। एंबुलेंस, बारात और यात्री बसें तक जाम में फंस गईं।
जीतू पटवारी का नेतृत्व: मक्सी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाजापुर के मक्सी रोजवास टोल प्लाजा पर भी प्रदर्शन किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है, जरूरत पड़ी तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया कि गेहूं बेचने के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और टोकन व्यवस्था पूरी तरह फेल है। इस दौरान पटवारी गेहूं से भरी ट्राली पर बैठे रहे, जिससे ट्राली से गेहूं सड़क पर बिखर गया और कार्यकर्ता उसी पर चलते रहे।

इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रालियों से दोनों लेन बंद, लगा लंबा जाम

इधर, इंदौर के मेडिकैप्स चौराहे पर कांग्रेस और किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर एबी रोड की दोनों लेन बंद कर दीं। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आंदोलन में विधायक विक्रांत भूरिया, बदनावर विधायक भैरोसिंह शेखावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, इंदौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर समेत कई नेता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कुछ देर रुक कर अपनी बात रखी। दोपहर ढाई बजे आंदोलन खत्म हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

आम जनजीवन अस्त-व्यस्त: छात्र और बाराती हुए परेशान

चक्काजाम से मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की कक्षाएं प्रभावित हुईं और विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंच सके। बारात की गाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर अटकी रही। जयपुर से महू जा रहीं यात्री जयवंती सोनी तीन घंटे तक बस में फंसी रहीं। वहीं पीथमपुर में नौकरी ज्वाइन करने जा रहे अर्जुन झा समय पर कंपनी नहीं पहुंच सके। धार के खलघाट और खरगोन-धार-बड़वानी सीमा क्षेत्र में भी प्रदर्शन हुआ।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…

8 hours ago
सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक  मोहले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…

9 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर-  अग्रवाल…

9 hours ago
भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भोपाल  ​भिण्ड जिले के थाना गोहद चौराहा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस का मानवीय, साहसिक एवं…

10 hours ago