रतलाम में प्राइवेट कोचिंग का प्रचार करने पर कांस्टेबल सस्पेंड

 रतलाम

रतलाम

मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को प्राइवेट कोचिंग के विज्ञापन में रोल अदा करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. रतलाम जिले के पुलिस कप्तान ने यह जानकारी दी.

'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने लिखा, ''सोशल मीडिया के माध्यम एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है. जिस पर महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है. आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है.''

रतलाम के नामली पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनीता रावत मीणा नीमच जिले की रहने वाली हैं. वह नौकरी के साथ साथ एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (MPSI) की भी तैयारी कर रही हैं.   

दरअसल, एमपी युवा शक्ति नाम के 'X' हैंडल से एक वीडियो के साथ तंज कसते हुए लिखा गया, ''अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है. जिसे मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक अनिष्का रावत मीना बखूबी निभा रही है. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए.''

Ad Video में क्या है ?

कोचिंग प्रचार के वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल से एक युवती पूछती है- हैलो मैडम, मैं आपको काफी टाइम से फॉलो कर रही हूं. मुझे भी आपके जैसी बनना है. आपने पुलिस की तैयारी कहां से की? जवाब में कांस्टेबल इंदौर की एक कोचिंग का नाम बताते हुए कहती हैं कि अभी भी मैं वहां से MPSI की तैयारी कर रही हूं. यदि आपको भी वहां से तैयारी करनी है तो आप उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकती हैं. आगे कहती है, आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के किसी भी एक्जाम की तैयारी वहां से कर सकते हैं.  

'X' पर आ रहे रिएक्शन

इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक 'X' यूजर ने लिखा, ''वर्दी में ऐसा नहीं करना चाहिए. आप सिस्टम का हिस्सा हो. समझाइश के साथ महिला आरक्षक को एक मौका और देना चाहिए. शायद उनको नहीं मालूम की ऐसा नहीं कर सकते. बाकी SP साहब के प्रोटोकाल क्या होते हैं? हम को नहीं मालूम.''

वहीं, दूसरे कुछ यूजर्स ने महिला पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का उचित ठहराया है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

2 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago