शहडोल में विद्युत विस्तार के लिए 7.62 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन का निर्माण

शहडोल

मध्यप्रदेश के शहडोल में दियापीपर में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 51 हेक्टेयर से अधिक की भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां की जा रही है। विद्युत विस्तार के लिए 7.62 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रपोजल तैयार कर प्रशासन को सौंप दिया है।

 33/11 केवी के इस स्पेशल सब स्टेशन के तैयार हो जाने से यहां स्थापित औद्योगिक कंपनियों को 24 घंटे गुणवत्तायुक्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली है। प्रशासन से स्वीकृत मिलने के बाद टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सब स्टेशन में लगेगा पावर ट्रांसफार्मर
दियापीपर में 7.62 करोड़ की लागत से सबस्टेशन तैयार किया जाएगा। इसमें 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इससे 24 घंटे गुणवत्तायुक्त विद्युत सप्लाई औद्यौगिक केन्द्रों उपलब्ध हो सकेगा। सब स्टेशन में पानी की सुविधा, ऑपरेटर रूम, विद्युत वितरण कक्ष के साथ चारो तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन से स्वीकृत मिलने के बाद स्टेशन तैयार होने में करीब 1 साल का समय लगेगा।

एक साल पहले तैयार हुआ प्रपोजल
विद्युत विभाग ने बताया कि औद्यौगिक क्षेत्र के लिए सब स्टेशन का प्रपोजल करीब एक साल पहले तैयार कर प्रशासन को भेजा चुका है। राशि स्वीकृत नहीं होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है। लगभग एक महीने पहले विद्युत विभाग ने रिमाइंडर पत्र जारी कर राशि स्वीकृत की मांग की है।

सब स्टेशन के निर्माण के लिए नरसरहा से 33 केवी की लाइन दौड़ाई जाएगी। यह लाइन 22 किमी. लंबी होगी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग हाइटेंशन लाइन को दियापीपर तक ले जाएगा। नरसरहा में 132 केवी से लाइन निकालने के लिए एक अलग से वे तैयार किया जाएगा। 94 लाख रुपए की लागात इस वे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी विभाग ने प्रपोजल तैयार कर प्रशासन को भेज दिया है।
दियापीपर में 7.62 करोड़ की लागत से स्पेशल विद्युत सब स्टेशन का निमार्ण किया जाएगा। नरसरहा से 22 किमी. 132 केवी की लाइन दौड़ाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन को प्रपोजल भेजा गया है, स्वीकृत मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा।- डीके तिवारी, कार्यपालन अभियंता

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

14 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

14 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

14 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

14 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

14 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

14 hours ago