किसानों की आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास जारी

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

प्रदेश में मिशन सोयाबीन शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत अगले पाँच वर्षों में सोयाबीन का उत्पादन और तेजी से बढ़ेगा। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल संचालित की जा रही है। धान की देशी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत प्रदेश के कृषि विश्व विद्यालयों के माध्यम से धान की देशी फसलों का संरक्षण एवं उनसे नवीन किस्मों को विकसित किया जा रहा है। धान की जीरा शंकर, राजभोग, विष्णुभोग, चिन्नौर, कालीमूंछ जैसी किस्मों का संरक्षण और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी तरह गेहूँ की देशी किस्म का संरक्षण एवं उनसे नवीन किस्मों को विकसित किया जा रहा है। शरबती गेहूँ जैसी किस्मों का संरक्षण एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरसों विशिष्ट एफपीओ स्थापित कर सहकारी तेल मिल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरसों के मुख्य उत्पादन वाले जिलों के प्रत्येक ब्लॉक में सरसों खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हें। सरसों के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा एमएसपी पर अरहर, मूंग, उड़द एवं मसूर जैसी सभी दालों की खरीदी की व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।

प्रदेश में बीजग्राम कार्यक्रम अंतर्गत 2 लाख 92 हजार 750 किसानों को 80 हजार 275 क्विंटल बीज वितरित किए गए हैं। स्वाइल हेल्थ कार्ड के द्वारा किसानों को उर्वरक और पोषक तत्वों की अनुशंसा के आधार पर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 9 लाख 73 हजार 250 किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

9 minutes ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

13 minutes ago
CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…

17 minutes ago
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…

25 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन…

27 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक…

31 minutes ago