बिना कार्य कराए हितग्राहियों की राशि का गबन करने वाले खेतगांव ग्राम रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त

अनूपपुर
खेत तालाब बोल्डर वाल का बिना कार्य कराए हितग्राहियों की लगभग 2 लाख 59 हजार 640 रुपये का आहरण किए जाने पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत खेतगांव के ग्राम रोजगार सहायक कुंज बिहारी सिंह को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा शासन के प्रदत्त निर्देशों के परिपालन में ग्राम रोजगार सहायक के पद से पृथक करते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है। आदेश में उल्लेखित किया गया है

कि ग्राम रोजगार सहायक कुंज बिहारी सिंह द्वारा खेत तालाब हितग्राही हरि सिंह, बोल्डर वाल निर्माण हितग्राही पनकू सिंह एवं श्रीमती सुरतिया बाई के बिना कार्य चालू किए राशि का आहरण किया गया है। इस संबंध में ग्राम खेतगांव के आदिवासी अध्यक्ष कमल पट्टा द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा के संयुक्त जांच दल द्वारा जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार उक्त हितग्राहियों के स्थल में कोई कार्य होना नही पाया गया एवं उक्त तीनों कार्यों पर राशि 2 लाख 59 हजार 640 रुपये का आहरण किया जाना पाया गया।

जिसके संबंध में ग्राम रोजगार सहायक को कार्यालयीन कारण बताओ सूचना पत्र, स्मरण पत्र दिया गया। जिसका जवाब समाधानकारक नही पाए जाने पर तथा सुसंगत भुगतान नही होने पर शासकीय कार्य के दायित्व में घोर लापरवाही एवं राशि के गबन पर ग्राम रोजगार सहायक कुंज बिहारी सिंह को पद से पृथक करते हुए संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

7 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

8 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

8 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

8 hours ago