मतदाताओं को रोचक संदेशों के जरिए चुनावों के लिए जागरुक कर रही सहकारी समितियां

भोपाल

जो बांटे दारू, साड़ी, उनको कभी ना देंगे वोट, लालच देकर वोट जो मांगे भ्रष्टाचार करेगा आगे। इसी तरह के रोचक डेढ़ दर्जन से अधिक संदेशों तारों से प्रदेश की 4526 प्राथमिक सहकारी समितियां, 38 जिला सहकारी बैंक और उनके अंतर्गत काम करने वाले वाली बैंक शाखाएं मतदाताओं को रोचक संदेशों के जरिए विधानसभा चुनावों के लिए जागरुक कर रहे हैं।

सहकारिता आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2023 के प्रचार प्रसार करने के लिए प्रदेश के सभी संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त प्रबंध संचालक सीट्स सहकारी संस्थाएं और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नागरिक बैंक को निर्देश जारी किए थे। प्रदेश में 4526 प्राथमिक सहकारी संस्थाएं 38 जिला सहकारी बैंक नागरिक बैंक और शीर्ष सहकारी संस्थाएं उनके कार्यालय से किए जाने वाले पत्राचार में भेजे जाने वाले लिफाफों पर मतदाता जागरूकता संदेश अंकित किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी सहकारी समितियां के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पंपलेट  बांटे  जा रहे हैं और बैनर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

डेढ़ दर्जन से अधिक संदेश तैयार
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सहकारिता विभाग में डेढ़ दर्जन से अधिक संदेश तैयार किए हैं। इनमें जो संदेश है वह बड़े प्रभावी तरीके से मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं। न जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर, हर मतदाता जिम्मेदार डाले वोट सभी नरनार, वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं, वोटर कार्ड सभी बनवाएं। जो विकास के काम करेगा वोट उन्हीं के नाम करेंगे। सबकी सुने, सबको जाने निर्णय अपने मत का  माने ,सही व्यक्ति को हम चुनेंगे विकास में भागीदार बनेंगे। बहकावे में कभी ना आना सोच समझकर बटन दबाना। लोकतंत्र का यह आधार वोट ना कोई हो बेकार जैसे संदेश मतदाताओं तक पहुंचाये जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

16 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

21 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

26 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

56 minutes ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago