लोकसभा चुनाव के counting का काउंटडाउन शुरू, भोपाल में कलेक्टर ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

भोपाल

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बाद रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. भोपाल लोकसभा की सीट सहित मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भी 4 जून को मतों की गणना होगी. इससे पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मतगणना व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे आरओ की टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी. खास बात यह है कि भोपाल संसदीय सीट से जुड़ी आठ विधानसभाओं में से 7 विधानसभा की गिनती भोपाल में होगी, जबकि सीहोर विधानसभा के वोटों की गिनती सीहोर जिला मुख्यालय पर होगी. जबकि सीहोर के पोस्टल बैलेट की गिनती भोपाल में ही होगी.

सबसे ज्यादा गोविंदपुरा सीट पर होंगे राउंड
भोपाल लोकसभा में कुल 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें 7 भोपाल की जबकि एक सीहोर की. सीहोर विधानसभा सीट की गणना सीहोर जिला मुख्यालय पर ही होगी. जबकि भोपाल की 7 विधानसभा सीटों की गणना भोपाल में होगी. भोपाल की गोविंदपुरा सीट के 383 बूथ के लिए 20 राउंड में गणना होगी.

इसी तरह हुजूर की 372 बूथ के वोटों की गणना 19 राउंड में पूरी होगी. जबकि भोपाल मध्य के 247 बूथ के लिए 18 राउंड में, दक्षिण पश्चिम के 236 बूथों के लिए 17 राउंड, नरेला के 338 बूथों के लिए 17 राउंड, भोपाल उत्तर के 246 बूथों के लिए 16 राउंड, बैरसिया विधानसभा के 275 बूथों के लिए 18 राउंड में गणना पूरी होगी.

5-5 मतदान केन्द्रों का लॉटरी से चयन
भोपाल लोकसभा सीट की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 480 अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो वोटों मतगणना करेंगे. इसके अलावा मतगणना स्थल पर एंबुलेंस और दमकल वाहन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मौजूद रहेगा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं.  

पोस्टल बैलेट के लिए 9 टेबल
बताया जा रहा है कि 8 बजे आरओ की टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी. ईवीएम के अलावा हर पोस्टल बैलेट के लिए 9 टेबल लगाई जाएगी. पहला राउंड 9 बजे तक पूरा हो सकता है. इसके बाद हर आधे घंटे में एक राउंड होगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

14 minutes ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

1 hour ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

1 hour ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

2 hours ago
CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

2 hours ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

2 hours ago