कोर्ट के आदेश बेअसर, नेताओं और मंत्रियों में हूटर लगाने की होड़

भोपाल 

रसूख के हूटर की चाहत मंत्री-संतरी और नेताओं में इस कदर है कि कोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं है। हैरानी की बात है कि इंदौर हाईकोर्ट के आदेशों की नाफरमानी पुलिस की नाक के नीचे हो रही है। 31 जुलाई को हूटर उतारने के कोर्ट के आदेश 12 दिन बाद भी अमल नहीं हो सके। राजधानी में कोर्ट के आदेश हवा कर हूटर लगे वाहन घूमते दिखे। पत्रिका की फोटो रिपोर्ट से जानिए कैसे नियम हवा हो रहे हैं।

राजधानी भोपाल में सत्तादल सहित अन्य नेताओं का जमावड़ा बना रहता है। इस बीच भोपाल के पॉलिटेक्निक चौक के पास भोपाल के ही भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति का वाहन हूटर लगा दिखा। वहीं कई टैक्सी वाहन भी हूटर लगाकर खुलेआम पुलिस की नजरों के सामने से गुजरते रहे। इन पर कार्रवाई को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखी।

पुलिस मुख्यालय का आदेश भी हवा-हवाई

पुलिस मुख्यालय द्वारा कुछ माह पहले हूटरबाजों के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाया गया था। लेकिन पीएचक्यू के आदेशों की इतिश्री पुलिस ने चंद दिनों में कर दी। उसके बाद पूरे मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। हैरानी की बात ये है कि कोर्ट के आदेश जारी होने के बाद भी पुलिस मुयालय की ओर से कोई अभियान नहीं शुरू किया गया।

जनहित याचिका में सात दिन की दी थी मोहलत

हूटर को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई करते इंदौर हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित कर 7 दिन में सभी निजी और अपात्र वाहनों से हूटर, लैश लाइट हटाने और नंबर प्लेट सही करने के आदेश दिए थे। साथ ही प्रमुख सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, डिप्टी आरटीओ से ४ हते में जवाब मांगा था।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: hooter

Recent Posts

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…

2 minutes ago
राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।…

10 minutes ago
राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव : गोदाम से अनाज की चोरी दो आरोपी हुए गिरफ्तार…

राजनांदगांव | ममता नगर क्षेत्र के अनाज गोदाम में चोरी के मामले में पुलिस ने…

20 minutes ago
राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : प्रमुख चौराहे की लाइट बंद अंधेरे से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | फरहद चौक में लगी लाइटें बंद पड़ गई है। इससे दिन ढलते ही…

24 minutes ago
राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया।…

30 minutes ago
राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

35 minutes ago