गोशालाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा: पशुपालन मंत्री लखन पटेल

भोपाल

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा है कि गोशालाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा, जिससे वे स्वयं का खर्च उठा सकें। इसके लिए जन जागृति अभियान चलाया जाएगा और शासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पशुपालन मंत्री लखन पटेल आज पशुपालन एवं डेयरी संचालनालय में मध्य प्रदेश राज्य पशु कल्याण सलाहकार मंडल की बैठक ले रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरआनंद गिरि, अपर मुख्य सचिव, वन जे एन कंसोटिया, एमडी दुग्ध महासंघ डॉक्टर सतीश एस, संचालक पशुपालन एवं डेयरी, डॉक्टर आरके माहिया, एमडी मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम बी एस भदोरिया, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा सहित सभी संबंधित उपस्थित थे।

मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में गौशाला में उत्पादित होने वाले उत्पादों के विक्रय के लिए प्रत्येक जिले में विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। साथ ही गोबर एवं गोमूत्र से बनने वाले जैविक खाद, बायोगैस, कंडे, गोनाइल तथा अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जन जागृति की जाए। गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनुदान पर बेलर मशीन, स्ट्रॉ रीपर, चेफ कटर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। गौशालाओं में बिजली के बिल की राशि कम करने के लिए प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना अंतर्गत गौशालाओं में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएं।

बैठक में मार्गो/राजमार्गों पर विचरने वाले निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसके समाधान के लिए सुझाव दिया गया कि निराश्रित घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में रखा जाए और उनके पालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर दंड अधिरोपित किया जाए। गौशालाओं को कांजी हाउस का दर्जा देने संबंधी सुझाव पर भी कार्य किया जाएगा।

बैठक में मध्य प्रदेश गो संवर्धन बोर्ड द्वारा पायलट परियोजना के रूप में राष्ट्रीय राज्य मार्ग से निराश्रित गोवंश को हटाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक का संचालन संचालक, पशुपालन, डॉक्टर आरके मेहिया ने किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

5 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago