गरबा में आने वाले प्रसाद स्वरूप में सभी को गो-मूत्र दिया जाना चाहिए, गैर हिन्दुओं पर लगेगी रोक, BJP नेता का सुझाव

इंदौर
इंदौर में गरबा पंडाल में गैर हिंदुओ की नो एंट्री को लेकर एक विवादित सुझाव सामने आया है। यह सुझाव बीजेपी के इंदौर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष चिंटू वर्मा की ओर से दिया गया है। चिंटू वर्मा ने कहा है कि गरबा माता की आराधना के लिए आयोजित होता है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होना चाहिए। गरबा पंडाल में अक्सर ऐसे लोग भी शामिल हो जाते हैं जिनको लेकर बाद में चर्चाएं होती हैं। ऐसे में मेरा मानना है और मेरा आह्वान भी है कि गरबा पंडाल में प्रवेश से पहले हर व्यक्ति को गो मूत्र प्रसाद के रूप में दिया जाना चाहिए।

बीजेपी के इंदौर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) चिंटू वर्मा ने कहा- कई बार गरबा आयोजनों में ऐसे लोग शामिल हो जाते हैं जिनको लेकर चर्चाएं होने लगती हैं। मेरा मानना है और मैं सबसे इसको लेकर अपील भी करना चाहूंगा कि हम पांडालों में प्रसाद वितरण करते ही हैं, गौ हमारी माता है। गौ-मूत्र हम लोग पीते ही हैं। ऐसे में प्रसाद स्वरूप में सभी को गो-मूत्र दिया जाना चाहिए।

चिंटू वर्मा ने आगे कहा कि गरबा पांडालों में जो भी लोग आएं और एंट्री से पहले गौ-मूत्र पीयें और आयोजन में शामिल हों। नवरात्रि शक्ति का पर्व है, चोटी रखना और चंदन का तिलक लगाना हमारी पहचान है। ऐसे में गरबा आयोजनों में शामिल होने वाले भी तिलक लगाकर आएं और गो-मूत्र पीने के बाद पांडालों में प्रवेश करें। गो-मूत्र पीकर पांडालों में प्रवेश दिलाएं ऐसा में आयोजकों से अनुरोध करता हूं।

यह पूछे जाने पर कि आधार कार्ड के साथ भी तो एंट्री दी जा सकती है। चिंटू वर्मा ने कहा कि आधार कार्ड ठीक है लेकिन इसमें भी एडिटिंग हो जाती है। मेरा मानना है कि जो हमारा धर्म है उसका पालन हो। गो माता के मूत्र से हमें शक्ति मिलती है और पवित्रता आती है। गरबा पांडालों में ऐसा होना चाहिए। प्रवेश करने वाला यदि हिन्दू है तो गो-मूत्र पीयेगा जरूर पीयेगा। गो-मूत्र नहीं पीने का तो सवाल ही नहीं उठता है। दो साल पहले पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर ने ग्वालियर में कहा था कि गरबा पंडाल में आने वाले हर शख्स को पहचान पत्र के साथ ही एंट्री दी जानी चाहिए। गरबा मनोरंजन का नहीं, आस्था का प्रतीक है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

1 hour ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

2 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

2 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago