जागनाथ मंदिर परिसर में मिला गोवंश का कटा सिर,नाराज लोगों ने रतलाम के जावरा को बंद कराया

 रतलाम

रतलाम के जावरा के जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला है। शुक्रवार तड़के पुजारी मंदिर पहुंचे तो सिर देखकर लोगों व पुलिस को सूचना दी। इस घटना से नाराज हिंदू संगठन जावरा को शांतिपूर्ण ढंग से बंद कराया। इसके बाद फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। शहर म

एसपी राकेश खाखा ने बताया कि दो संदिग्धों को राउंडअप कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें न करने की अपील की है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया।

गणेश प्रतिमा के पास मिला गोवंश का सिर

पुजारी गोरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह तड़के 3 बजे मंदिर आए। गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गोवंश का सिर कटा पड़ा हुआ था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी आए। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर से सिर हटवा कर साफ-सफाई कराई गई।

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है।

जो दुकानें खुल गई थीं, उनको बंद कराया

जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। जावरा बंद कराने का फैसला लिया। सभी लोग जावरा के घंटाघर चौराहे पर एकत्र हो गए। जो दुकान खुल गई थीं उन्हें बंद करा दिया है।

शहर काजी बोले- शांति और संयम बनाकर रखें

शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने पत्र जारी का शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लिखा- मुस्लिम समुदाय इस घिनौने कृत्य की निंदा करता है। शासन-प्रशासन से निवदेन है कि दोषी को पकड़कर जल्द कड़ी सजा दी जाए। शहर के लोगों से निवेदन है कि शांति और संयम बरतें। जुम्मे की नमाज अदा करें और सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक बात न करें। प्रशासन अपना काम कर रहा है।

जावरा विधायक बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है।

मंदिर शासकीय है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने प्रशासन को कैमरे चालू करने के लिए आवेदन भी दे रखा है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

22 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

24 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

25 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

32 minutes ago