सिवनी में सिर काटकर गायों की हत्या, 50 से ज्यादा शव मिलने से सनसनी

 सिवनी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दो स्थानों पर गौवंश के गर्दन कटे शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है। पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में 19 गौवंश के शव मिले हैं। वहीं धूमा क्षेत्र में लगभग 32 गौवंश की गर्दन कटी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने जानवरों के डॉक्टर को मौके पर बुलाकर मृत गायों के शवों का परीक्षण करवाया है। मौके पर ही शव दफना दिए गए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों ने ऐसा किया है।

सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के गांव पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में बुधवार की शाम लगभग 19 गौवंश के गर्दन कटे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही धनौरा व पलारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। धूमा थाना क्षेत्र लगभग 32 गायों की गर्दन का कुछ भाग काट कर जंगल मे फेंक दी गई थी। पुलिस ने समस्त गायों को दफनाकर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

वैनगंगा नदी में गायों के शव को निकालने के लिए नदी में जेसीबी उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी में जेसीबी मशीन नीचे नहीं आ सकी। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से नदी में मृत मिले मवेशियों के शव को रस्सी से बांध कर बाहर निकालने का काम देर शाम तक जारी रहा। अंधेरा होने तक मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के साथ गांव के लोग मौजूद रहे। वहीं पशु डॉक्टर को भी मौके पर बुलाकर नदी से निकाले गए मवेशियों के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफना दिया गया।

इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में पहली बार हुई है। गांव के लोगों के अनुसार आसपास के गांव से मवेशियों के शव नदी में बहकर आए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पुलिस मवेशी तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पूरे जिले में मवेशी तस्करों पर नजर रखने के साथ मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करने वालों को पकड़ा जा रहा है। संभावना है कि मवेशी तस्करी करने वाले तस्करों ने पकड़े जाने के डर से मवेशियों को नदी में बहाया हो। इस मामले में हर पहलू पर नजर रख सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: cowfeatured

Recent Posts

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…

1 minute ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…

5 minutes ago
CG : सी.एम. हेल्पलाइन 1076 में की गई शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्यवाही …

CG : सी.एम. हेल्पलाइन 1076 में की गई शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्यवाही …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार सी.एम.पोर्टल हेल्प लाईन नम्बर 1076 में प्राप्त शिकायत…

8 minutes ago
CG : जिले में अब तक 396.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

CG : जिले में अब तक 396.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक 396.5 मिमी औसत…

12 minutes ago
CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित …

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित …

दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त…

16 minutes ago
CG : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने का किया आग्रह …

CG : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने का किया आग्रह …

दुर्ग । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक संघ…

25 minutes ago