‘गदर 2’ का क्रेज़, ट्रैक्टर और डीजे लेकर फ़िल्म देखने पहुंचे लोग

सिवनी

सिवनी के मोहगांव क्षेत्र के ग्रामीणों में फ़िल्म को लेकर ऐसी दीवानगी चढ़ी कि ग्रामीण क्षेत्र के दर्शक फ़िल्म देखने के लिए अनोखे अंदाज में ही थियेटर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर फ़िल्म को देखने जाने के लिए पहले एक डीजे बुक किया और सभी ग्रामीण अपने अपने ट्रैक्टर में सवार हुए और डीजे पर गदर फ़िल्म का गाना "मैं निकला गड्डी लेके" बजाते हुए और गाने की धुन पर नाचते हुए घरों से फिल्म देखने के लिए निकले।

जहां से भी ग्रामीण इस अंदाज में गुजरे लोग उन्हें देखते ही रह गए। लोगों ने दर्शकों का वीडियो अपने कैमरों में क़ैद किया। इसी तरह सभी ग्रामीण गांव से निकलकर सिवनी शहर के थियेटर पहुंचे और फिर सभी ने फ़िल्म को देखी। वहीं, ग्रामीणों की फ़िल्म को लेकर दीवानगी और क्रेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

बता दें, अभिनेता सनी देयोल की फ़िल्म 'गदर 2' के रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। फिल्म का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था लिहाजा अब इसका दूसरा पार्ट देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे है। शहर से लेकर गांव तक इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

8 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago