हमीदिया अस्पताल में 11 मंजिला पर बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

भोपाल
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में 11 मंजिला नया ओपीडी ब्लॉक (ओपीडी बिल्डिंग) बनेगा। इसी बिल्डिंग में कम्युनिकेवल डिसीज समेत दूसरी गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनेगा। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका भूमिपूजन करेंगे। सीएम के सामने बनने वाले अस्पताल का थ्रीडी प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा, हमीदिया अस्पताल में श्वास रोगियों के लिए रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिसीज (RIRD) और हड्‌डी संबंधी बीमारियों के मरीजों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑर्थोपेडिक्स (COEO) बनेगा।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अफसरों ने बताया कि हमीदिया अस्पताल में आने वाले विभिन्न बीमारियों के मरीजों की जांच के लिए नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा। यह 11 मंजिला होगा। इस बिल्डिंग में अस्पताल के 24 से ज्यादा डिपार्टमेंट्स की ओपीडी संचालित होगी। इससे अलग-अलग बीमारी का इलाज के लिए मरीजों के अलग-अलग बिल्डिंग में संचालित डिपार्टमेंट्स की ओपीडी में नहीं जाना पड़ेगा।

संक्रामक बीमारियों का इलाज क्रिटिकल केयर ब्लॉक में
कोराेना, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के मरीजों के लिए अस्पताल में 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCB) बनेगा। इसमें आईसीयू, एचडीयू और जनरल वार्ड रहेंगे, ताकि मरीज को बीमारी के हिसाब से संबंधित कैटेगरी के वार्ड में अस्पताल पहुंचने पर तत्काल भर्ती किया जा सके।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

8 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

8 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

8 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

9 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

9 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

9 hours ago