मुख्यमंत्री चौहान के आगर-मालवा में ‘जनदर्शन’ के दौरान उमड़ा जन-सैलाब

समरसता यात्रा भी बनी जनदर्शन का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने चरण-पादुका का पूजन कर यात्रा प्रारंभ की

भोपाल

विकास पर्व के अन्तर्गत आगर-मालवा में जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, कहीं मंच से पुष्पों की वर्षा की, तो कहीं साफा बांधकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। लाड़ली बहनों ने प्यारे भैय्या एवं लाड़ली भांजियों ने प्यारे मामा के स्वागत में फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और "धन्यवाद भैय्या" लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने अलग अंदाज में की मुख्यमंत्री की अगवानी

जनदर्शन यात्रा के दौरान लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी की। लाड़ली बहनों ने एक जैसी वेश-भूषा में जनदर्शन के पूरे मार्ग में अलग अंदाज में ‘‘लाड़ले भैय्या‘‘ के प्रति आभार प्रकट किया। दल में रीना शर्मा, शारदा यादव, सरताज बी, सरिता सोलंकी, प्रिया सोलंकी, रीना सोलंकी, रेणु राठौर, पद्मा शर्मा, उषा सोनी, पूजा कुंभकार, शिवालिका शर्मा, कविता नरवाल, आशा मालवीय, रीना राव, मुस्कान गवली, पूजा मालवीय, जस्सू मालवीय, रेशमा मुल्तानी, आरती जाटव, भारती गोयल, भावना चौहान, अनीता राठौर, रीना गुर्जर, हिना मुल्तानी आदि शामिल थीं।

मुख्यमंत्री का जनदर्शन छावनी चौराहा से भगोरिया नृत्य-दल की अगवानी में प्रारंभ हुआ। संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा भी जनदर्शन का हिस्सा बनी। मुख्यमंत्री चौहान ने चरण पादुका का पूजन एवं संतों का सम्मान कर यात्रा का शुभारम्भ किया। जनदर्शन यात्रा छावनी चौराहा से छावनी झंडा चौक, रत्नसागर तालाब रोड़, नाना बाजार, सराफा बाजार, हाटपुरा, बड़ौद दरवाजा, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुँची। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प-मालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। जनदर्शन गाजे-बाजे के साथ जैसे-जैसे छावनी चौराहा से अपार भीड़ के साथ आगे बढ़ा, मुख्यमंत्री चौहान का विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा तथा साफा बांधकर हार्दिक स्वागत किया गया।

जनदर्शन यात्रा में जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास मंत्री तुलसी सिलावट, जिला खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक विक्रम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान, पूर्व विधायक गोपाल परमार, लालजी राम मालवीय, श्रीमती रेखा रत्नाकर, बद्रीलाल सोनी, चिंतामण राठौर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल संख्या में जन-समुदाय शामिल हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

7 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

8 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

8 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

9 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

9 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

9 hours ago