जनआक्रोश रैली में जनसैलाव उमड़ा, डाकखाना चौराहा पर लगा रहा जाम – बालकिशन विश्वकर्मा

              
*शिवराज सिंह घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं: अरुण यादव

छतरपुर

छतरपुर जिले में जन आक्रोश रैली का प्रवेश होते ही पूरे जिले में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। जगह जगह जनआक्रोश रैली का स्वागत हो रहा है। आम जनता कांग्रेस पार्टी की इस जनआक्रोश रैली का स्वागत कर रही है। इसी क्रम में ग्राम कुरेला में  सिद्धार्थ शंकर बुंदेला के नेतृत्व में जनआक्रोश रैली का स्वागत किया गया जिसमें  हजारो लोग मौजूद रहे और क्षेत्रीय लोगों के द्वारा एवं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा सिद्धार्थ शंकर बुंदेला के लिए विधानसभा  राजनगर से टिकट की मांग की गई जैसे ही रैली राजनगर पहुंची तभी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट मुन्नाराजा एवं नातीराजा के कार्यकर्ताओं मेंआपस मे झड़प हो गई थी छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश होने के बाद जनआक्रोश रैली की एक बड़ी आमसभा डाकखाना चौराहा पर संपन्न हुई।

इस आमसभा में छतरपुर सदर विधायक आलोक चतुर्वेदी का गुणगान अरुण यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कांग्रेस के जो विधायक चुनके आए थे उनमें से 10 विधायकों में आलोक चतुर्वेदी का नाम गिना जाता है। वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा काम करते हैं। अरुण यादव ने कहा कि मप्र सरकार में सरकारी कामों में 50 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है।

जिसके कारण कई ठेकेदारों ने सरकारी काम करना बंद कर दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक 24 हजार घोषणाएं कर दी हैं परंतु उनमें से आधी से अधिक घोषणाएं भी पूरी नहीं हुई हैं। कई योजनाएं तो केवल कागजों पर ही चल रही हैं। बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया था परंतु आज तक मेडिकल कॉलेज का कोई भी काम नहीं लगा है।

केवल चुनाव आते ही टैंडर खुल जाते हैं इसी प्रकार छत्रसाल विश्वविद्यालय का काम भी आज तक पूरा नहीं किया गया। केवल मात्र घोषणाएं की हैं। अरुण यादव ने छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से होगा। यही नहीं हमारी सरकार बनती है तो मंत्री मंडल में बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने खजुराहो से नातीराजा एवं महाराजपुर से नीरज दीक्षित के अलावा छतरपुर विधानसभा से आलोक चतुर्वेदी को आर्शीवाद देने की भी बात कही।

कांग्रेस की आज इस जनआक्रोश रैली में पहली बार इतनी भीड़ देखने को मिली। दूर दराज से आए कार्यकर्ताओं को भोजन की व्यवस्था आलोक चतुर्वेदी की रसोई सेवाग्राम में की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। फिलहाल फिलहाल कांग्रेस पार्टी की इस रैली में भीड़ देखकर अरुण यादव काफी गदगद थे।

उन्होंने राहुल गांधी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बचन पत्र के आधार पर लोगों वोट भी मांगे। इस अवसर पर सदर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए आपका चाचा हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। हम किसी झूठे वादे के साथ काम नहीं करते। हम जनता की सच्ची सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बिना दिए लिए कोई भी काम नहीं होता है।

शिक्षा विभाग में हो रहे तबादलों में एक एक लाख रुपए की वसूली की जा रही है। हमारी सरकार में शिक्षकों के तबादले उनकी मनमाफिक जगह पर बिना पैसे दिए स्थनांतरण किए गए थे। प्रदेश के भाजपाध्यक्ष बीडी शर्मा के द्वारा रेत का अवैध कारोबार कराया जा रहा है और प्रतिदिन 50 लाख रुपए की रेत बिना रॉयल्टी के उप्र भेजी जा रही है भाजपा का हर नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है।

आम जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है। इस चुनाव में वह बदलाव चाहती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

4 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

4 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

4 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago