आयुर्वेदिक संस्थान में पंचकर्म से पहले होगा सीटी स्कैन, रिपोर्ट के आधार पर तय होगा इलाज

भोपाल
राजधानी स्थित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान अब मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए नया प्रयोग शुरू कर रहा है। यहां इलाज के लिए आयुर्वेद के साथ एलोपैथी तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इसके लिए यहां विकसित नए पंचकर्म सेंटर में मरीजों के इलाज के पहले सीटी स्कैन किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पंचकर्म शुरू होगा। इसका लाभ सबसे ज्यादा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को होगा। संभवतः यह प्रदेश का पहला अस्पताल होगा, जहां इस तरह की सुविधा शुरू होगी। एक माह में सीटी स्कैन मशीन महाविद्यालय पहुंच जाएगी।
 

देश-विदेश से आते हैं मरीज
उल्लेखनीय है कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेंटर में देश के साथ विदेशों से भी मरीज आ रहे हैं। मरीजों को इस सेंटर में पांच सितारा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पंचकर्म से पहले मरीजों की जांच की जाती है। जांच के आधार पर पंचकर्म का उपचार तय होता है। अब तक ब्लड रिपोर्ट, एक्सरे और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया जा रहा था। अब इसमें सीटी स्कैन जांच सुविधा के रूप में एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है।

मानसिक बीमारियों में सीटी स्कैन ज्यादा कारगर
डाक्टरों के मुताबिक दिमाग से जुड़ी बीमारियों में पंचकर्म बहुत फायदेमंद है। साथ ही जोड़ों का दर्द और स्पाइनल डिसीज में भी पंचकर्म फायदेमंद होता है। सामान्य लोग भी पंचकर्म से खुद को तरोताजा कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इस प्रक्रिया में नौ दिन का समय लगता है। इसमें डीलक्स रूम, पंचकर्म, डाइट, योगा, फिजियोथेरैपी और अन्य चीजें शामिल हैं। इस प्रक्रिया में लगभग 30 हजार रुपये का खर्च आता है।

इसलिए होगा सीटी स्कैन
कंप्यूटरीकृत टोमोग्राफी (सीटी) स्कैन आपके शरीर के चारों ओर विभिन्न कोणों से ली गई एक्स-रे छवियों की एक शृंखला को जोड़ता है और शरीर के अंदर हड्डियों, रक्त वाहिकाओं और नरम ऊत्तकों की क्रास-अनुभागीय छवियां (स्लाइस) बनाने के लिए कंप्यूटर प्रसंस्करण का उपयोग करता है। सीटी स्कैन छवियां सादे एक्स-रे की तुलना में अधिक विस्तृत जानकारी प्रदान करती हैं। इससे पंचकर्म के लिए विस्तृत ट्रीटमेंट प्लान किया जा सकता है। छवियों के आधार पर कम समय में रोगी को राहत मिल सकेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

59 seconds ago
CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण …

अहिवारा । नगर पालिका परिषद अहिवारा में गुरुवार को राज्य प्रवर्तित एवं अधोसंरचना मद के…

4 minutes ago
CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

CG : शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : टंक राम वर्मा …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

7 minutes ago
CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

17 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

18 minutes ago
CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

20 minutes ago