बच्चों को सफ़ाई-संस्कृति से संस्कारित करें: राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने सफ़ाई कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया
राष्ट्रपिता के जन्मदिवस के पूर्व राज्यपाल ने दी स्वच्छांजलि

भोपाल
 राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 1 अक्टूबर को “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियों में शामिल होकर श्रमदान किया। राज्यपाल पटेल ने न्यू मार्केट परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ़ किया। उन्होंने ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम में उपस्थित जनों और सफ़ाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इन्दौर का उदाहरण देते हुए भोपालवासियों को देश में स्वच्छता का सिरमौर बनने के लिए प्रेरित किया। न्यू मार्केट व्यापारी संघ और जन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल पटेल को पौधा और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि सफ़ाई संस्कृति से बच्चों को संस्कारित करें। अपने घर, परिसर को हमेशा स्वच्छ रखने की महत्ता बताएं। स्वच्छता को आदत बनाएं। बच्चों को सफाई रखने की प्रेरणा, स्वयं के आचरण और व्यवहार से दें। स्वच्छता अभियान एक दिन का अभियान नहीं है, इसे हमें साल के 365 दिन संचालित करना चाहिए।

भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि 16 से 30 सितम्बर तक देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत स्वच्छता पर आधारित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत एक अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम के तहत “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान आयोजित हुआ।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में किया पूजन
राज्यपाल पटेल न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचे। उन्होंने यहाँ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मंदिर पहुँचने पर राज्यपाल पटेल का अभिनंदन किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

40 seconds ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

3 minutes ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

7 minutes ago
Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

भोपाल  संपदा 2.0 पोर्टल में घर बैठे रजिस्ट्री (online registry) को सुरक्षित करने बड़े बदलाव…

26 minutes ago
उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

भोपाल  मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग आने वाले समय में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था…

37 minutes ago
Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

1 hour ago